Organic Traffic Kya Hai : इस पोस्ट में, आप सीखेंगे कि Organic Traffic क्या है? Organic Traffic आपकी वेबसाइट पर आने वाले Traffic का सबसे महत्वपूर्ण रूप क्यों है, और यह आपके Blog या Website की Growth में कैसे मदद करता है।
Beginners के लिए Organic Traffic, Direct Traffic और Paid Traffic जैसी SEO Terms थोड़ी भ्रमित करने वाली हो सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जब आप इसे आसान भाषा में समझ लेते हैं, तो यह पूरा Concept बहुत Clear हो जाता है और आप अपनी Website पर सही तरीके से Traffic बढ़ा सकते हैं।
Organic Traffic क्या है? Organic Traffic Kya Hai

Organic Traffic यानी किसी Website पर किसी Search Engine के Organic Results से आने वाली Organic Visit का वर्णन।
जब कोई व्यक्ति किसी Search Engine में कोई Query Enter करता है, तो उसे SERP में एक List दिखाई देती है, जिसे Organic Results कहा जाता है। जब User उस List में से किसी Website पर Click करता है और उस Website को Visit करता है, तो उसे Organic Visit कहा जाता है।

जब कोई Users किसी भी Organic Results पर Click करता है और किसी Website पर जाता है, तो इसे Analytics Tools में Organic Search Traffic के रूप में Record किया जाता है।
सरल शब्दों में कहें तो, बिना किसी Advertisement पर पैसा खर्च किए, Search Engine से जो Visitors आपकी Website पर आते हैं, वही Organic Traffic कहलाते हैं।
Organic Traffic Vs. Paid Search Traffic In Hindi
Organic Traffic और Paid Search Traffic के बीच मुख्य अंतर यह है कि Organic Search Traffic बिल्कुल Free होता है, जबकि Paid Traffic के लिए आपको Payment करनी पड़ती है।
Search Engines से Traffic प्राप्त करने के दो तरीके होते हैं। पहला तरीका है SEO का उपयोग करके अपनी Website को Search Results में High Rank दिलाना, और दूसरा तरीका यह है कि अपने Website Ads को Organic Results के Top पर दिखाने के लिए Google Ads का उपयोग करना।
SEO के साथ आप 24/7 Free में Traffic प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसका असर तुरंत नहीं देखने को मिलता। SEO को काम करने और Result उत्पन्न करने में समय लगता है, लेकिन जब Result आता है, तो वह Long Term होता है।
दूसरी ओर, Paid Advertising के साथ आप तेजी से Result प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन हर बार जब कोई आपके Website Ads पर Click करता है और आपकी Website पर Visit करता है, तो आपको उसका Per Click Payment करना पड़ता है।
Organic और Paid Traffic के बीच एक और बड़ा अंतर यह है कि जब आप Paid Ads को रोक देते हैं, तो आपकी Website पर Traffic आना बंद हो जाता है। वहीं Organic Traffic के साथ आपको तब तक Traffic मिलता रहता है, जब तक आपकी Website High Rankings पर बनी रहती है।
अपनी Website को Search Engines पर Organic रूप से या Paid Ads के माध्यम से Promote करने की पूरी प्रक्रिया को Search Engine Marketing कहा जाता है।
Organic Traffic क्यों Important है?
Website Traffic में Organic Traffic सबसे महत्वपूर्ण रूप है, जिसे आप अपनी Website पर प्राप्त कर सकते हैं। यह Paid Traffic, Facebook Traffic या अन्य Social Media Networks से आने वाले Traffic से कहीं ज्यादा Important होता है।
इसका Reason बहुत Simple है, क्योंकि Organic Search Traffic पूरी तरह Targeted होता है।
जब कोई User Search Engine में कोई Query Type करता है, तो उसके पीछे एक Specific Intent होता है। अगर आप उस User को उसके Question का सही Solution या Answer प्रदान कर देते हैं, तो आपके लिए नया Customer, Email Subscriber या Follower बनने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
इसके अलावा Organic Traffic इसलिए भी Important है, क्योंकि यह आपकी Website के Trust Level को बढ़ाता है और इसके कई Additional Benefits भी होते हैं।
Users आमतौर पर सिर्फ Google पर भरोसा करते हैं, और Google के Top Positions पर Rank करने वाली Websites पर ज्यादा Trust किया जाता है।
इसका मतलब यह है कि Facebook या किसी अन्य माध्यम से आने वाले Visitors की तुलना में Organic Visitor के Convert होने की संभावना कहीं ज्यादा होती है।
Organic Search Traffic – Google Analytics
अपने Organic Traffic Levels पर नजर रखने का सबसे अच्छा तरीका Google Analytics का उपयोग करना है | इसके लिए सबसे पहले Google Analytics में Login करें, फिर Acquisition >> All Traffic >> Source/Medium पर जाएँ।

यहाँ आपको Clear रूप से दिखाई देगा कि आपकी Website पर कितने Visitors Organic, Direct, Referral या Paid Sources से आए हैं।
Organic Traffic Report – Google Analytics
इस Report के जरिए आप देख सकते हैं कि आपकी Website पर कितने Organic Visitors आए हैं।
यहाँ सभी Groups में Visitors की Report देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना Organic Traffic, कितना Referral Traffic और कितना Direct Traffic आपकी Website पर आ रहा है।
यह Data आपको यह समझने में मदद करता है कि आपकी SEO Strategy सही दिशा में जा रही है या नहीं।
Organic Traffic – Google Search Console
आपको Google से कितनी Organic Visits मिली हैं और किन Keywords के लिए आपकी Website दिखाई दे रही है, यह देखने का एक और शानदार तरीका Google Search Console का उपयोग करना है।
इसके लिए Google Search Console में Login करें और Performance >> Search >> Results पर जाएँ।

Organic Traffic Report – Google Search Console
यहाँ Queries Tab आपको दिखाता है कि आपकी Website Google Organic Results में किन Keywords के लिए दिखाई दी और आपको कितनी Visits (Clicks) प्राप्त हुईं।
वहीं Pages Tab आपको यह दिखाता है कि आपकी Website के कौन-कौन से Pages Google Search में दिखाई दिए और उन्हें कितनी Visits मिलीं।
यह जानकारी आपकी Content Strategy को Improve करने में बहुत काम आती है।
Organic Traffic और Other Traffic Sources
Website Traffic में सिर्फ Organic Search Traffic ही शामिल नहीं होता। जब आप Analytics Reports देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि Traffic के कई अलग-अलग Sources होते हैं।
Direct Traffic: जब कोई Users किसी Browser में आपकी Website का URL Type करके सीधे आपकी Website पर Visit करता है, तो इसे Google Analytics में Direct Traffic के रूप में Record किया जाता है।
Paid Search: जैसा कि Blog की शुरुआत में बताया गया है, यह आपकी Website पर Paid Search Ads से आने वाला Traffic होता है।
Social Traffic: यह Social Media Networks जैसे Facebook, Twitter, Pinterest, Tumblr से आने वाला Traffic होता है।
Referral Traffic: जब कोई User किसी अन्य Website के Link पर Click करता है और आपकी Website पर Visit करता है, तो इसे Referral Traffic कहा जाता है।
Email Traffic: अगर आप अपने Subscribers को Email Marketing Software जैसे Mailchimp का उपयोग करके Email भेजते हैं और आपने अपने Software को Google Analytics से Connect किया हुआ है, तो Email पर Click से आने वाला Traffic Email Traffic के रूप में Record होता है।
Display Traffic: जब आप Google Ads पर Ads चलाते हैं और उन्हें अन्य Websites पर Display करने का Option देते हैं, तो उन Ads पर Click करके आने वाला Traffic Display Traffic कहलाता है।
Organic Traffic कैसे बढ़ाए?
अब तक आपने समझ लिया कि Organic Traffic क्या है, यह क्यों Important है और इसे Track कैसे किया जाता है।
अब सबसे जरूरी सवाल यह आता है कि Organic Search Traffic कैसे बढ़ाया जाए (How To Increase Organic Traffic In Hindi)।
यहाँ पर मैं कुछ ऐसे Important SEO Factors बताऊंगा, जो न सिर्फ आपकी Website का Traffic Increase करेंगे, बल्कि Google में आपकी Website का Trust Level भी Strong बनाएंगे।
Organic Traffic बढ़ाने और Search Engines से अधिक Visitors प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है White Hat SEO Practices का सही तरीके से पालन करना।
SEO का मतलब Search Engine Optimization होता है और यह आपकी Website को Optimize करने की एक Process है, ताकि वह Search Engine Result Pages (SERPS) में High Rank कर सके।
भले ही Google के पास 250 से अधिक Ranking Factors हों, लेकिन उनमें से कुछ Factors सबसे ज्यादा Important होते हैं, जिनके बारे में अब मैं आपको Detail में बताने वाला हूँ।
1. वह Content Publish करे जिसे Users पढ़ना चाहते है
जब कोई User अपनी किसी Query से Related Information पाने के लिए Search Engine का उपयोग करता है, तो उसके पीछे एक Specific Intent होता है।
आपका सबसे बड़ा काम यही होता है कि आप उस User को उसकी Query से Related सही, Useful और Complete Information प्रदान करें, ताकि उसका Intent पूरी तरह Satisfy हो सके।
ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको Keyword Research करना होता है। Keyword Research से आपको यह पता चलता है कि आपकी Content के लिए कौन से Keywords सबसे ज्यादा Relevant हैं और Users किस तरह के Topics Search कर रहे हैं।
किसी भी Page के लिए Search Engines में Organically Rank होने की संभावना तभी बनती है, जब वह किसी Specific Keyword या Topic को Target करता हो।
जो Pages बहुत सारे अलग-अलग Keywords को Target करते हैं या फिर बिना किसी Clear Keyword Strategy के Publish किए जाते हैं, उन्हें Organic Traffic मिलने की संभावना बहुत कम होती है।
इसलिए हमेशा ऐसा Content Publish करें, जो Users के लिए Actually Helpful हो और उनकी Problem का Proper Solution दे।
2. Page Title में Relevant Keywords/Search Terms Add करे
Page Title SEO का सबसे Important Factor माना जाता है। Search Engines आपके Page Title की मदद से यह समझते हैं कि आपका Page किस Topic के बारे में है, और यही Title Search Results में Users को दिखाई देता है।
एक अच्छा Page Title वही होता है, जिसमें ऐसे Search Terms शामिल हों, जिन्हें Users पहचान सकें और जिन्हें देखकर Users उस Result पर Click करने के लिए Encourage हों।
अगर आपका Page Title Clear, Relevant और Keyword Optimized होता है, तो आपकी Click Through Rate (CTR) अपने आप Improve होने लगती है, जिससे Organic Traffic Increase होता है।
ध्यान रखें कि Page Title न तो बहुत ज्यादा Long होना चाहिए और न ही Confusing। Simple, Clear और User Friendly Title हमेशा बेहतर Result देता है।
3. Easy To Use Websites बनाए
Website की Usability Direct और Indirect दोनों तरह से SEO Factor होती है। आपको ऐसी Website Develop करने की जरूरत होती है जो Fast Load हो, Mobile-Friendly हो और Technical SEO Errors से Free हो |
अगर आपकी Website Slow है, Mobile पर सही से Open नहीं होती या उसमें Technical Issues हैं, तो Users जल्दी Website छोड़ देंगे और इससे Search Engines को Negative Signal मिलेगा।
ऐसा होने पर आपकी Website को Search Engines से Organic Traffic मिलने की संभावना कम हो जाती है।
इसलिए जरूरी है कि आप अपनी Website को User Friendly बनाएं और समय-समय पर उसकी Performance Check करते रहें।
Technical SEO को समझने के लिए आप मेरी Technical SEO क्या है पोस्ट भी पढ़ सकते हैं।
4. अन्य Websites से Link प्राप्त करे
अन्य Relevant Websites से Backlinks प्राप्त करना आपकी Website के Trust Level को काफी हद तक Increase करता है।
जब कोई Trusted Website आपकी Website को Link देती है, तो Search Engines इसे एक Positive Signal के रूप में देखते हैं। इससे आपकी Website की Organic Rankings Improve होती हैं। SEO की दुनिया में इस Process को Off-Page SEO कहा जाता है।
जितनी ज्यादा Quality और Relevant Websites से आपको Backlinks मिलेंगे, उतनी ही Strong आपकी Website की Authority बनेगी और उतना ही ज्यादा Organic Traffic आपको मिलने लगेगा।
आखिर में
इस Post में आपने Detail में यह सीखा कि Organic Traffic क्या है और इसे कैसे Increase किया जा सकता है।
आपने जाना कि Organic Traffic क्यों Important है, यह Paid Traffic से कैसे अलग है, और Google Analytics व Google Search Console की मदद से इसे Track कैसे किया जाता है।
इसके साथ-साथ आपने यह भी समझा कि सही Content Strategy, Keyword Optimization, User Friendly Website और Quality Backlinks के जरिए आप अपनी Website का Organic Search Traffic Long Term में कैसे Grow कर सकते हैं।
अगर इस Topic से Related आपके मन में कोई भी Question है, तो आप मुझे Comment करके जरूर बताइए। साथ ही, इस Post को अपने Facebook Group या किसी भी अन्य Social Media Platform पर Share करें, ताकि Beginners को भी सही Information मिल सके और उनकी Help हो सके।








Mahi
Hello friends! My name is Mahi and I am the Founder & Writer of ABSEHINDI.IN. I write content related to Blogging, Technology, Make Money, and Education. Hope you like my articles!
On Page SEO Kya Hai | On-Page SEO क्या है (What Is On Page SEO In Hindi)
On Page SEO Kya Hai : On-Page SEO की मदद से हम अपनी Website और Blog को आसानी…
Read MoreOrganic CTR Kya Hai और इसे Increase करने के 6 तरीके
Organic CTR Kya Hai : यहाँ आप जानेंगे कि Organic CTR क्या है, यह क्यों मायने रखता है…
Read MoreAdSense Account Safe Kaise Rakhe | Google AdSense Account को Safe कैसे रखे
AdSense Account Safe Kaise Rakhe : Google AdSense Account को Safe कैसे रखे? यह सवाल उन सभी Bloggers…
Read MoreGoogle Adsense Kya Hai | Google AdSense क्या है और कैसे काम करता है – पुरी जानकारी
Google Adsense Kya Hai और यह कैसे काम करता है? अगर यह सवाल आपके दिमाग में बार-बार आ…
Read More